फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   safai employees pradarshan in nahan

Sirmour News: नाहन में सब्जी विक्रेता-सफाई कर्मी के बीच विवाद मारपीट में बदला, तीन एफआईआर दर्ज

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
safai employees pradarshan in nahan
नाहन की गुन्नूघाट चौकी के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर फेंका कूड़ा, यातायात रहा बाधित, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

-महिला सफाई कर्मी की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी दर्ज हुआ अलग मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में शनिवार सुबह सब्जी विक्रेता और नगर परिषद के सफाई कर्मियों के बीच हुआ विवाद दिनभर चलता रहा। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप गुन्नूघाट पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर कूड़ा फेंक दिया। इससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और मौके पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। इससे लोगों को परेशानी भी ढेलनी पड़ी।
हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम राजीव सांख्यान और नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कई बार वार्ता हुई। कोई नतीजा न निकलने के बाद शाम को पुलिस ने मामले में तीन एफआईआर दर्ज कीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे बड़ा चौक में सब्जी उतारने के दौरान एक वाहन को बैक करते समय वहां सफाई कर रही महिला कर्मी के साथ विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गुन्नूघाट पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पक्ष का मेडिकल कराया गया और आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस चौकी के बाहर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए और विरोध स्वरूप सड़क पर कूड़ा फेंक दिया। व्यस्त मार्ग पर कूड़ा फैलने से यातायात प्रभावित हुआ और कई बार जाम की स्थिति बनी। बाद में प्रशासन और नगर परिषद की मदद से सड़क से कूड़ा हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पहली एफआईआर सब्जी विक्रेता राजन सैणी की शिकायत पर मारपीट के आरोप में दर्ज की गई है। दूसरी एफआईआर सफाई कर्मी संदीप कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई। तीसरा मामला महिला सफाई कर्मी के बयान के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। इसके अलावा सड़क पर कूड़ा फेंककर यातायात बाधित करने की घटना को भी जांच में शामिल किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शिकायतों पर अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

---
इनसेट
घटनाक्रम के दौरान उद्योग मंत्री का काफिला भी फंसा
गुन्नूघाट पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन के दौरान सड़क पर कूड़ा डाले जाने से यातायात प्रभावित हो गया। इसी दौरान उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान का काफिला भी जाम में फंस गया। उद्योग मंत्री नाहन स्थित सर्किट हाउस से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने यातायात बहाल कराया और मंत्री के काफिले को वहां से रवाना किया।--------

नाहन की गुन्नूघाट चौकी के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

नाहन की गुन्नूघाट चौकी के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

नाहन की गुन्नूघाट चौकी के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

नाहन की गुन्नूघाट चौकी के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

नाहन की गुन्नूघाट चौकी के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

नाहन की गुन्नूघाट चौकी के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed