फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jalbharao problem and administration alert in ponta

Sirmour News: पांवटा में जलभराव से निपटने को प्रशासन ने बनाई संयुक्त टीम

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jalbharao problem and administration alert in ponta
पांवटा साहिब के वार्डों में जलभराव क्षेत्र का जायजा लेते एसडीएम द्विज गोयल, नगर परिषद की अध्यक्
एनएच अथॉरिटी, नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग मिलकर करेंगे राहत कार्य
विज्ञापन

बारिश थमते ही जेसीबी से शुरू कराया गया नालों और जल निकासी मार्गों की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। बरसात के शुरुआती दौर में ही पांवटा साहिब शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। जलभराव से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अथॉरिटी, नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम का गठन किया है।
टीम ने शनिवार से प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गईं और कई दुकानों तथा रिहायशी मकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की शिकायतें लगातार प्रशासन और नगर परिषद के पास पहुंचने के बाद संयुक्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि एनएच अथॉरिटी, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम का गठन कर दिया गया है। बारिश थमने के बाद शनिवार से जेसीबी मशीनों की सहायता से नालों, चैंबरों और जल निकासी मार्गों की सफाई शुरू कर दी गई है, ताकि जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहा है और जहां भी आवश्यकता पड़ रही है, वहां तत्काल राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा एहतियात के तौर पर यमुना नदी किनारे गोताखोर भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने लोगों से भी बारिश के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।------

पांवटा साहिब के वार्डों में जलभराव क्षेत्र का जायजा लेते एसडीएम द्विज गोयल, नगर परिषद की अध्यक्

पांवटा साहिब के वार्डों में जलभराव क्षेत्र का जायजा लेते एसडीएम द्विज गोयल, नगर परिषद की अध्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed