{"_id":"69877c435700cbd4f301ea0f","slug":"video-this-summer-power-outages-will-be-a-thing-of-the-past-26-new-transformers-installed-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अबकी गर्मी में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात, 26 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी गर्मी में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात, 26 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए
इस बार गर्मी में लोगों को ओवरलोड व फॉल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिवैंप और बिजनेस प्लान के अंतर्गत कई कार्य कराए गए हैं। इसमें 26 नए ट्रांसफार्मर, सौ किलोमीटर से अधिक लंबी एबीसी केबल और पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।
कई वर्षों से नगर में ओवरलोडिंग को लेकर काफी दिक्कतें रहीं। अब इन दिक्कतों को दूर करने के लिए बिजली विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिवैंप प्लान के अंतर्गत एचटी लाइन के 15 बिजली के पोल बदले जाने के साथ ही करीब सौ किलोमीटर लंबी एबीसी केबल बिछाने का कार्य कराया गया। साथ ही गंगाघाट टाउन बिजली सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाते हुए वहां 5 एमवीए क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर लगाया गया। बिजली सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए हो गईं। सौ केवीए क्षमता के दस, ढाई सौ केवीए क्षमता के 11 व 63 केवीए क्षमता के पांच नए ट्रांसफार्मर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा चुके है। बताया कि इससे ओवरलोडिंग की समस्या पूरी तरह से गर्मी के दिनों में खत्म हो जाएगी। साथ ही 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच विभाग की ओर से पुन: मरम्मत का कार्य होगा, जिसमें अन्य कार्य छूट काम होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।