सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protests erupt in Pakistan after mosque blast

Amethi News: पाकिस्तान में मस्जिद में विस्फोट के विरोध में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Protests erupt in Pakistan after mosque blast
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को शिया समुदाय की मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट को लेकर मुसाफिरखाना कस्बे में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तहसील गेट के पास एकत्र होकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया और नारे लगाए।
Trending Videos




समाजसेवी इकबाल हैदर ने बताया कि शुक्रवार को इस्लामाबाद में शिया समुदाय की मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ था। इस घटना में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए। नमाज के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या अधिक बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इकबाल हैदर ने कहा कि पाकिस्तान में लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिनमें अलग-अलग समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और मस्जिद जैसे धार्मिक स्थल को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की मांग की, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed