{"_id":"69888db435d9bda85e020648","slug":"video-amatha-ma-makhayamatara-jana-aaragaya-mal-ma-2080-maraja-ka-ilja-14-rafara-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2080 मरीजों का इलाज, 14 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2080 मरीजों का इलाज, 14 रेफर
अमेठी में रविवार को सभी 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 2080 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 14 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
संग्रामपुर सीएचसी के चंडेरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ आरिफ इकबाल की मौजूदगी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 12:10 बजे मेले में फार्मासिस्ट अरुण मिश्र, लैब टेक्नीशियन काजल गुप्ता, शीलू, सुमन राजेश मीन, अनारकली, आशीष यादव आदि मौजूद रहीं।
यहां पर इलाज कराने पहुंची ऊर्मिला देवी ने चिकित्सक को बताया कि साहब... कई दिनों से जुकाम, बुखार, खांसी आ रही है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी। गीता ने बताया कि सर्दी, जुकाम संग खांसी आ रही है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। मरीज बिलकिस बानो ने बताया कि कमजोरी के साथ हाथ पैर में दर्द बना हुआ है।
मौसम के कारण तीन दिनों से जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। घरेलू उपचार किया, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ठंड से बचने की सलाह दी है। बुजुर्ग अलमल खान ने बताया कि शुगर व बीपी से परेशान है। हाथ पैर में दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया।
पीएचसी जेठू मवई पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेला प्रभारी डॉ. पीतांबर कनौजिया संग सभी स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।