{"_id":"69883c0f346d990b05030200","slug":"video-dharamshala-rajeev-bindal-said-congress-is-a-bundle-of-lies-and-the-government-is-built-on-a-foundation-of-sand-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस झूठ का पुलिंदा, रेत के महल पर खड़ी है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस झूठ का पुलिंदा, रेत के महल पर खड़ी है सरकार
कांग्रेस सरकार ने झूठ का पुलिंदा है और वह रेत के महल पर खड़ी है, जोकि कभी भी ध्वस्त हो सकता है। यह बात रविवार को धर्मशाला में एक पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने दिसंबर 2022 में सत्ता में आने के लिए तरह-तरह के आडंबर किए। लोगों को झूठी गारंटियां तक दीं। वहीं अब सत्ता प्राप्ति करने के बाद से लेकर अब तक साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता की भलाई करने के बजाय केवल मात्र केंद्र सरकार और भाजपा को गाली देने और कोसने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी सत्ता में है और सुक्खू की सरकार विपक्ष में बैठी है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार एक भी अपनी उपलब्धि की चर्चा नहीं करती। उन्होंने कितने स्कूल, कालेज और अस्पताल खाेले इस बारे कभी नहीं बताया। उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक एक पैसे का भी विकास कार्य अभी तक नहीं किया है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जनता की सेवा करने के चुना था, लेकिन वह जनता की सेवा करने के बजाए मित्रों की सेवा कर रही है। सरकार के हर रोज नए चेयरमैन बनाने सहित कोर्ट में केसों को लड़ने के लिए करोड़ों पर खर्च कर रही है, लेकिन लेकिन जनता को देने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास सड़क-बिजली और पानी मुहैया करवाने के लिए पैसे नहीं हैं। सरकार ने हिमकेयर को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान केंद्र सरकार ने दिया, लेकिन उसका स्टेट का शेयर देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।