पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Madhumita Shukla sister alleges a bomb attack on her home in Lakhimpur kheri

UP: लखीमपुर खीरी में मधुमिता शुक्ला की बहन के घर के बाहर धमाका, बम से हमला करने का आरोप

Wed, 01 Jul 2026 06:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके घर पर बम से हमला कराया गया। उन्होंने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Madhumita Shukla sister alleges a bomb attack on her home in Lakhimpur kheri
निधि शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर घर पर बम से हमला कराए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। निधि शुक्ला मधुमिता हत्याकांड की प्रमुख वादिनी हैं। उन्होंने इस घटना को डराने-धमकाने के उद्देश्य से किया गया हमला बताया है।

विज्ञापन




निधि शुक्ला के अनुसार 30 जून की रात करीब तीन बजे शहर के मोहल्ला मिश्राना स्थित उनके घर के बाहर तेज धमाका हुआ। उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही ने उन्हें कॉल किया। वह घबराया हुआ था। उसने बताया कि बहुत तेज धमाका हुआ है। सिपाही ने घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा। उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। सिपाही ने ही पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस आ गई तो उन्होंने घर का दरवाजा खोला। तब पता लगा कि ब्लास्ट हुआ है। 
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी फायरिंग 
निधि ने बताया कि पिछले साल उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया। कहा कि कहने को उन्हें तीन एक की गारद मिली है, लेकिन सुरक्षा में सिर्फ दो सिपाही रहते हैं। इनमें एक दिन और दूसरा रात में तैनात रहता है। निधि शुक्ला का आरोप है कि उन्हें कानूनी पैरवी और मधुमिता हत्याकांड पर पुस्तक व गीत एलबम प्रकाशित करने की तैयारी के कारण डराने-धमकाने के उद्देश्य से हमला कराया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed