पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Celebrated 39th foundation day of Maharishi Valmiki Temple

Lakhimpur Kheri News: महर्षि वाल्मीकि मंदिर का मनाया 39वां स्थापना दिवस

Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Celebrated 39th foundation day of Maharishi Valmiki Temple
महर्षि वाल्मीकि मंदिर में बच्चों को खाना परोसते विधायक योगेश वर्मा। संवाद
लखीमपुर खीरी। गोटैय्या बाग स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में 39वें स्थापना दिवस और ज्येष्ठ पूर्णिमा महोत्सव पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर विधायक योगेश वर्मा ने मंदिर में पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भंडारे में वाल्मीकि समाज की बेटियों को भोजन परोसकर सेवा की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अनुसार, वाल्मीकि समाज के बुजुर्गों ने 39 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना की थी, तभी से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस और ज्येष्ठ पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में शहर की संकटा देवी, हाथीपुर ढाल, पंडितपुरवा, देवकली रोड, आनंद नगर कोन सहित विभिन्न वाल्मीकि बस्तियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed