पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Ram Mandir Trust President Mahant Nritya Gopal Das's health deteriorates; admitted to Medanta.

UP News: राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Wed, 01 Jul 2026 11:11 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 01 Jul 2026 11:11 AM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कल रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
UP News: Ram Mandir Trust President Mahant Nritya Gopal Das's health deteriorates; admitted to Medanta.
महंत नृत्य गोपाल दास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था। हालांकि, वो ठीक हो गए थे।

अस्पताल में उनके भर्ती होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक हैं। वे राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने। 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास (वीएचपी द्वारा गठित) के प्रमुख बने और 2006 में बने।
विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वे वर्तमान अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोर्ट-कचहरी, सड़क आंदोलन और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में सैकड़ों साधुओं को संगठित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया। वह 88 वर्ष के हैं और पहले भी कई बार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed