पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon arrives in the state, Bareilly receives record rainfall; heavy rain forecast issued for these dist

यूपी: प्रदेश में मानसून की दस्तक, बरेली में हुई रिकॉर्ड बारिश; आज इन जिलों में भारी बरसात का पूर्वानुमान जारी

Wed, 01 Jul 2026 05:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Jul 2026 05:57 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को कई जिलों में मानूसनी बारिश हुई। दूसरी तरफ आज इसका दायरा और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon arrives in the state, Bareilly receives record rainfall; heavy rain forecast issued for these dist
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलचिलाती गर्मी से राहत देते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। रफ्तार पकड़ते हुए मानसून ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व लद्दाख में दस्तक दे दी। बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट से गर्मी से राहत मिली। हालांकि मानसून के दो-तीन दिन में प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली। खासकर पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुवाई का रास्ता साफ हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बरेली में सर्वाधिक 157 मिमी और ललितपुर में 106 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में 99.4 मिमी, अयोध्या में 69 मिमी और अंबेडकरनगर में 66 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर और अयोध्या समेत पूर्वांचल व पूर्वी तराई के जिलों तक पहुंच चुका है। अगले दो से तीन दिनों में इसके पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी समेत करीब 30 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में पड़ी रिमझिम फुहारें, साढ़े सात डिग्री लुढ़का दिन का पारा

 बीते कई दिनों से तपिश और उमस भरी गर्मी झेल रहे राजधानी वासियों को मंगलवार को राहत मिली। सुबह से ही शहर में रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मलिहाबाद, मोहनलालगंज और काकोरी समेत शहर के ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 32.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी लखनऊ में हल्की बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में तबाही की बारिश, असम-अरुणाचल में दो लाख लोग प्रभावित

 पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह छा गया है। अरुणाचल प्रदेश व असम में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे उनका बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया। करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बचे इलाकों को कवर कर लिया है। मानसून गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर, सागर, सीधी, यूपी होते हुए उत्तराखंड के देहरादून और हिमाचल प्रदेश के मंडी तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड, हिमाचल व लद्दाख के बाकी हिस्सों, पूरे जम्मू-कश्मीर, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली व पंजाब और राजस्थान में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश व बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। अरुणाचल में 90 हजार से अधिक लोग बाढ़ व बारिश से प्रभावित हुए हैं। लोअर सियांग जिले में बाढ़ और भूस्खलन से 14 गांवों में 3,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नारी-कोयू क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ। असम में 60 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। धेमाजी में 40 हजार से ज्यादा बाढ़ पीड़ित हैं। 60 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed