पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Admissions will start soon in Dhaurahra ITI

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा आईटीआई में जल्द शुरू होंगे प्रवेश

Tue, 30 Jun 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Admissions will start soon in Dhaurahra ITI
लखीमपुर खीरी। नवीन शैक्षणिक सत्र जुलाई से राजकीय आईटीआई धौरहरा में प्रवेश शुरू होंगे। यहां 11 ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक धौरहरा क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए लखीमपुर स्थित आईटीआई आना पड़ता था।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि लंबे समय से निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई धौरहरा का भवन तैयार हो गया है। संस्थान में स्टाफ की तैनाती के साथ आवश्यक मशीनें और उपकरण भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। नए शैक्षणिक सत्र से सभी कक्षाएं नए परिसर में संचालित होंगी, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यावहारिक शिक्षा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान में 9 नियमित और 5 आउटसोर्स प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है, जिससे नए सत्र से सभी ट्रेडों की पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
कॉस्मेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, फैशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लेदर गुड मेकर, आरएसी, स्वींग टेक्नोलॉजी, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, वेल्डर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed