{"_id":"69883becaaa9b4d67703230f","slug":"video-govt-health-card-is-boon-for-the-poor-said-kuldeep-dhaliwal-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल-मान सरकार का हेल्थ कार्ड गरीबों के लिए वरदान- कुलदीप धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल-मान सरकार का हेल्थ कार्ड गरीबों के लिए वरदान- कुलदीप धालीवाल
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई हेल्थ कार्ड योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के तहत पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
अमृतसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने गुरदासपुर जिले के गांव गुरदास नंगल निवासी सरदार सुलखण सिंह को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि सुलखण सिंह एक गरीब मजदूर परिवार से संबंध रखते हैं और गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे। इलाज के लिए उनके पास कोई आर्थिक साधन नहीं थे।
धालीवाल ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल रेफर किया, जहां हेल्थ कार्ड के माध्यम से उनके दिल में तीन स्टेंट पूरी तरह मुफ्त डाले गए। अगर हेल्थ कार्ड योजना नहीं होती तो यह परिवार लाखों रुपये का इलाज कभी नहीं करवा पाता। आज सुलखण सिंह पूरी तरह स्वस्थ हैं, जो मान सरकार की जनकल्याणकारी नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग अपना हेल्थ कार्ड जरूर बनवाएं। आधार कार्ड और वोटर कार्ड के आधार पर यह कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल किए जा सकते हैं और इलाज पूरी तरह मुफ्त है।
इस दौरान धालीवाल ने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नशे को लेकर वीडियो बनाना सिर्फ राजनीतिक ड्रामा है। अगर चन्नी सच में गंभीर होते तो वीडियो बनाने की बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देते। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और पंजाब के लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।