{"_id":"6a4394a6be488a322b05a982","slug":"video-truck-union-creates-a-ruckus-outside-the-rta-office-in-amritsar-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के आरटीए कार्यालय के बाहर ट्रक यूनियन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के आरटीए कार्यालय के बाहर ट्रक यूनियन का हंगामा
अमृतसर आरटीए कार्यालय के बाहर मंगलवार को ट्रक यूनियन और ट्रांसपोर्टरों ने ऑनलाइन चालान और वाहनों को ब्लैकलिस्ट किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
ट्रांसपोर्टर बख्शीश सिंह खैहरा ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी के चालानों का भुगतान किए जाने के बावजूद वाहन को ब्लैकलिस्ट से नहीं हटाया गया। उन्होंने बताया कि उनका ट्रक पिछले 12 दिनों से हरियाणा के रतिया में खड़ा है, जिसमें लाखों रुपये का सामान लदा है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन चालान प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना के चालान काटे जा रहे हैं और इसकी जानकारी वाहन मालिकों को तब मिलती है, जब वे परमिट या अन्य कार्य के लिए कार्यालय पहुंचते हैं। उन्होंने सरकार से व्यवस्था में सुधार की मांग की।
वहीं, आरटीए अधिकारी हितेशवीर गुप्ता ने बताया कि संबंधित वाहन के गुजरात के दो चालान अभी भी सिस्टम में लंबित हैं। जब तक वे सिस्टम में क्लियर नहीं हो जाते, वाहन को ब्लैकलिस्ट से हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मामले के समाधान के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।