Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Jathedar Kuldeep Singh Gadgaj paid tribute on the death anniversary of Maharaja Ranjit Singh.
{"_id":"6a434edf2099a9e76109988b","slug":"video-jathedar-kuldeep-singh-gadgaj-paid-tribute-on-the-death-anniversary-of-maharaja-ranjit-singh-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दी श्रद्धांजलि
शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने रामबाग स्थित महाराजा रणजीत सिंह के समर पैलेस पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और विभिन्न सिख संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया।
मीडिया से बातचीत में जत्थेदार ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह केवल सिखों के ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के शासक थे। उनका शासन न्याय, समानता और सभी धर्मों के सम्मान का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह प्रतिदिन अमृतवेले गुरबाणी का पाठ और हुकमनामा सुनने के बाद ही राजकाज शुरू करते थे तथा उनके शासनकाल में कानून व्यवस्था इतनी मजबूत थी कि अपराध नगण्य थे और किसी को फांसी नहीं दी गई।
जत्थेदार ने रामबाग स्थित महाराजा रणजीत सिंह के महल के संरक्षण और सुरक्षा की मांग करते हुए लोगों से अपनी विरासत से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विरासत स्थलों के आसपास चल रहे पब और क्लब सिख भावनाओं को आहत करते हैं और इन्हें वहां से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय संगठनों से भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
अंत में उन्होंने पंजाब और सिख कौम की एकता, न्याय की स्थापना और सरबत के भले की अरदास की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।