{"_id":"6a438934f07435af76026743","slug":"video-farmers-protest-against-power-crisis-in-punjab-sit-ins-at-31-locations-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बिजली संकट के खिलाफ पंजाब में किसानों का प्रदर्शन, 31 स्थानों पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: बिजली संकट के खिलाफ पंजाब में किसानों का प्रदर्शन, 31 स्थानों पर धरना
पंजाब में बिजली संकट को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने मंगलवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के अनुसार, 17 जिलों के 31 स्थानों पर पावरकॉम के एक्सईएन, एसडीओ और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि लंबे बिजली कटों के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोर्चा ने कृषि मोटरों के लिए प्रतिदिन 16 घंटे तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध किया और कहा कि इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
किसानों ने पावरकॉम में खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती करने तथा बिजली बोर्ड के निजीकरण की किसी भी कोशिश को रोकने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली संकट का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।