Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
10 accused arrested in Amritsar with 11 kg of heroin, over a kilogram of 'ice', and 11 pistols.
{"_id":"6a4385a3ddcf41c0c40bbc25","slug":"video-10-accused-arrested-in-amritsar-with-11-kg-of-heroin-over-a-kilogram-of-ice-and-11-pistols-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 11 किलो हेरोइन, एक किलो से अधिक आइस और 11 पिस्तौल के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 11 किलो हेरोइन, एक किलो से अधिक आइस और 11 पिस्तौल के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब सरकार के 'युद्ध नशों के विरुद्ध' और 'वार अगेंस्ट गैंगस्टर्स' अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 पिस्तौल, 10.940 किलोग्राम हेरोइन, 1.019 किलोग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), 52 हजार रुपये की ड्रग मनी तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी अमृतसर ग्रामीण कवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हेरोइन और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार भेजे गए थे। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत दो नशा तस्करों की करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। गिरफ्तार अधिकांश आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।