{"_id":"6a42ae14a43e345813075de1","slug":"video-married-woman-dies-after-health-deteriorates-married-three-years-ago-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"तबीयत बिगड़ने से विवाहिता की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबीयत बिगड़ने से विवाहिता की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी; VIDEO
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में रविवार की रात पूजा कन्नौजिया (27) की मौत हो गई। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
पचोखर निवासी विनोद कुमार कन्नौजिया की पत्नी पूजा कन्नौजिया (27) की रविवार रात करीब नौ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा कन्नौजिया मूल रूप से घोरावल थाना क्षेत्र के सोतील गांव निवासी मन्नूलाल कन्नौजिया की पुत्री थीं। उनकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व पचोखर निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। दंपती की करीब डेढ़ वर्ष की एक पुत्री भी है। पिता मन्नूलाल ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत भी हुआ था। बेटी ठीक थी। मौत के बाद उन्हें रात में सूचना दी गई। एसओ माधव सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।