पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Power cuts spark chaos amidst scorching heat Amritsar supply halted due to technical fault drinking water

Amritsar: भीषण गर्मी में बिजली कटाैती से हाहाकार, तकनीकी खराबी से आपूर्ति ठप; पीने के पानी को तरसे लोग

Tue, 30 Jun 2026 04:42 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 30 Jun 2026 04:42 PM IST
सार

तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए बिजली विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। विभाग का कहना है कि खराबी ठीक होते ही प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Power cuts spark chaos amidst scorching heat Amritsar supply halted due to technical fault drinking water
बिजली संकट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमृतसर में सोमवार रात करीब 12 बजे तकनीकी खराबी के कारण दो दर्जन से अधिक इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार दोपहर तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बंद रहने से घरों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। वहीं, बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोग पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन


बिजली बहाल कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में उपभोक्ता संबंधित बिजली घरों के चक्कर लगाते रहे। लोगों का कहना है कि रात से बिजली बंद होने के बावजूद उन्हें समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए बिजली विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। विभाग का कहना है कि खराबी ठीक होते ही प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द सामान्य की जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed