{"_id":"6a4346c42f1dd991e8070680","slug":"video-rayabral-ma-blta-ka-takakara-sa-saikal-savara-ka-mata-hataya-ka-aarapa-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हत्या का आरोप
रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुलेट की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान ने जानबूझकर दुर्घटना करवाई है। मंगलवार सुबह पूरे खमरिया गांव निवासी मेवालाल की साइकिल से जाते समय बुलेट सवार ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में मेवालाल की मृत्यु हो गई थी। परिजनों का कहना है कि प्रधान ने काम पर बुलाया था। मेवालाल के इन्कार करने पर प्रधान ने दुर्घटना में मार देने की धमकी दी थी। इसी आधार पर परिजनों ने प्रधान और उसके भाई पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।