{"_id":"6afb087b5706c3e66a01cf49","slug":"video-video-esayava-ka-takakara-sa-bika-savara-yavaka-ka-mata-saecasa-ma-shava-farasha-rakhana-para-parajana-ka-hagama-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीएचसी में शव फर्श रखने पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीएचसी में शव फर्श रखने पर परिजनों का हंगामा
लालगंज (रायबरेली)। रालपुर रोड पर गेगासो क्रॉसिंग के निकट सोमवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीएचसी लालगंज में शव फर्श पर रखे जाने पर नाराज परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सकों से भी परिजनों की नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। हादसे के बाद चालक एसयूवी लेकर भाग निकला। सरेनी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सरेनी क्षेत्र के भूप का पुरवा मजरे हैबतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ गोलू (26) पुत्र हरिकिशन सिंह किसी काम के सिलसिले में घर से बाइक से कहीं जा रहे थे। रालपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में ओमप्रकाश का शव फर्श पर रखने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।
परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया था। डॉक्टरों ने स्ट्रेचर पर ही परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में तैनात गार्ड ने शव को स्ट्रेचर से उतारकर फर्श पर रखने के लिए कहा। परिजनों ने कुछ देर रुकने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद डॉ. सत्यजीत और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। ओमप्रकाश गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते थे। इन दिनों घर आए हुए थे। वह माता पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से मां रेखा, बहन पूनम समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।