{"_id":"6afaf4940d557526d807f89e","slug":"video-video-kagarasa-gathagatha-sapa-ka-nagaha-sharashha-natatava-para-taka-amatha-rayabral-ka-sabha-sata-para-kaya-thava-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेसी गदगद, सपा की निगाह शीर्ष नेतृत्व पर टिकी, अमेठी-रायबरेली की सभी सीटों पर किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेसी गदगद, सपा की निगाह शीर्ष नेतृत्व पर टिकी, अमेठी-रायबरेली की सभी सीटों पर किया दावा
कांग्रेस ने 181 सीटों की जो सूची सपा नेतृत्व को सौंपी गई है। इसमें रायबरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस ने दावा किया है। साथ ही अमेठी की सीटों को भी सूची में शामिल किया गया है। इस निर्णय से कांग्रेसी तो गदगद हैं लेकिन सपा का कहना है कि वोटबैंक की बात की जाए तो सपा कांग्रेस से आगे हैं। हालांकि जो निर्णय शीर्ष नेतृत्व का होगा उसे माना जाएगा।
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी का कहना है कि यहां पर सीटों की बात नहीं है। देश की बात है। जिस तरह देश में बंदरबांट किया जा रहा है। यह लड़ाई उसकी है। आज महिलाओं, नौजवानों और किसानों के हक की लड़ाई है। किसान आत्महत्या पर मजबूर है। हालांकि जिस तरह सपा और कांग्रेस का गठबंधन होना है, उसमें कांग्रेस को भी समझौता करना पड़ेगा कि हम किन सीटों पर जीत सकते हैं। किसी प्रकार की कोई जिद नहीं होनी चाहिए। एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि देश और संविधान को बचाना है। रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ जरूर कहा जाता है लेकिन वोट बैंक देखा जाए तो सपा का अधिक है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन होगा।
181 सीटें जो कांग्रेस ने मांगी है, वह जायज हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा ने सर्वे कराया है, उसमें 181 सीट जीत की स्थिति में निकल कर आई हैं। इस कारण इन सीटों की सूची सौंपी गई है। सूची में रायबरेली और अमेठी की सभी सीटें मांगी गई हैं।
कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। राहुल गांधी जिस तरह से मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, उस कारण कांग्रेस का 181 सीट मांगना गलत नहीं है। कांग्रेस का गढ़ रायबरेली और अमेठी हमेशा से रहा है। यह उसी तरह है जिस तरह इटावा और मैनपुरी में सपा मजबूत रहती है। जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केसी शुक्ला ने कहा कि सीटों की जो सूची दी गई है। वह सही है। चुनाव यदि कांग्रेस और सपा मिलकर लड़कर लड़ती है तो जीत तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।