Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Agriculture is the backbone of the country's economy; farmers' prosperity is the government's priority: Shivraj Singh.
{"_id":"6a4354aacb401ba9c10e9e69","slug":"video-agriculture-is-the-backbone-of-the-countrys-economy-farmers-prosperity-is-the-governments-priority-shivraj-singh-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह
बावल में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बावल क्षेत्र के विकास के लिए 121 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी तथा किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को अभियान की सफलता के लिए बधाई दी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज, सिंचाई सुविधाएं और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ संतुलित खेती अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बावल क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से 121 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि 'खेती बचाओ अभियान' केवल खेती को बचाने का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि यदि कृषि, जल, मिट्टी और पर्यावरण का संरक्षण किया जाएगा तो देश की खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी और किसानों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को खेती को नई दिशा देने के उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।