Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Youth assaulted at Amritsar snooker center: Two accused arrested within hours; pistol seen in viral video turns out to be a toy.
{"_id":"6a44c4becdcd70922705307c","slug":"video-youth-assaulted-at-amritsar-snooker-center-two-accused-arrested-within-hours-pistol-seen-in-viral-video-turns-out-to-be-a-toy-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में स्नूकर सेंटर पर युवक से मारपीट: दो आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार, वायरल वीडियो में दिखी पिस्टल निकली खिलौना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में स्नूकर सेंटर पर युवक से मारपीट: दो आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार, वायरल वीडियो में दिखी पिस्टल निकली खिलौना
अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित एक स्नूकर सेंटर में युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल और रितिक के रूप में हुई है, जो अमृतसर के रहने वाले हैं।
एडीसीपी सिटी-2 श्री सिरीवनिला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़ित प्रयास शर्मा और आरोपियों के बीच करीब दो महीने पहले शक्ति नगर स्थित एक स्नूकर सेंटर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर हमला किया।
पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल असली हथियार नहीं, बल्कि एक टॉय पिस्टल (खिलौना पिस्तौल) थी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
एडीसीपी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।