पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   cross-border arms smuggling network two accused arrested with seven sophisticated pistols

Amritsar: सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क पर वार, सात अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 12:38 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Jul 2026 12:38 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे।

विज्ञापन
cross-border arms smuggling network two accused arrested with seven sophisticated pistols
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। उनके जरिए सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप मंगाई जाती थी, जिसे आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना सुल्तानविंड में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है ताकि हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed