{"_id":"69883c12347050cff9071bbd","slug":"video-dharamshala-why-did-sudhir-sharma-call-chief-minister-sukhu-mr-india-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को क्यों कहा...मिस्टर इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को क्यों कहा...मिस्टर इंडिया
आरडीजी के ग्रांट हिमाचल के लिए बंद नहीं हुई है। यह निर्णय पूरे देश के लिए हुआ है। पिछले वित्ता आयोग थे, वह निरंतर इस ओर बढ़ रहे थे और राज्यों को बता रहे थे, उनकी ग्रांट को बंद कर दिया जाएगा। राज्यों को अपने संशाधन खुद ही जुटाने थे। यह बात धर्मशाला के पत्रकारों से पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर होगा और 2032 में देश का सबसे अधिक अमीर राज्य होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध करवाने के लिए सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक करने की बात कह रहे हैं, लेकिन उसकी चिट्टी सेक्टरी फाइनांस निकाल रहे हैं, जबकि वह चिट्टी लिखने के लिए केवल निवेदन कर सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल को पूरी तरह से तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश हित में फैसले करे, लेकिन उसमें प्रदेश हित हो। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसी प्रकार का कोई प्रोटोकाल नहीं रखा है। वह चंडीगढ़ जाते हैं और अपने अधिकारियों को हिमाचल भवन में ठहरा कर कहीं गायब हो जाते हैं। जैसे वह मिस्टर इंडिया हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।