{"_id":"6988149e46f98ef144091482","slug":"video-fagavaugdha-ma-shayama-fagana-mahatasava-20-va-21-faravara-ka-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में श्याम फागुन महोत्सव 20 व 21 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथा श्री श्याम फागुन महोत्सव नई दाना मण्डी, मोहन फास्ट फूड के पीछे सेंट्रल टाऊन, फगवाड़ा में 20 व 21 फरवरी को बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए श्री खाटू श्याम जी सेवा संघ फगवाड़ा के चेयरमैन नवीन उप्पल (डिंपल) तथा अध्यक्ष विनीत गर्ग ने बताया कि 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार निशान यात्रा एवं पालकी यात्रा सायं 4 बजे कीर्तन स्थान से आरम्भ होकर प्रमुख बजारों से होते हुए कीर्तन स्थल पर पहुंचेगी। श्री खाटू श्याम जी का चौथा संकीर्तन महोत्सव 21 फरवरी दिन शनिवार 2026 समय सांय 6:00 बजे से श्याम इच्छा तक होगा जिसमें हैप्पी साहनी फगवाड़ा और शर्मा सिस्टरस (कानपुर) वालीं श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। आरती उपरान्त छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, वरिंदर (काका जी), मुनीश गुप्ता (कैशियर), कमल कोशल (जनरल सेक्टर), अंकित गुप्ता (सरप्रस्त), संचित गुप्ता (सरप्रस्त), प्रेम मिश्रा, शिवम अरोड़ा, सनी आनंद, ललित शर्मा (लैबा), अमित खुराना तथा तन्नु भंडारी भी उपस्थित थे। उन्होंने लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।