{"_id":"698827308ddafb16cb0a4d1c","slug":"video-protest-outside-the-ssp-office-in-khanna-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"खन्ना में फूटा लोगों का गुस्सा, एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना में फूटा लोगों का गुस्सा, एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना
पंजाब के खन्ना में दलित समाज के युवक व महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप व उन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई न करने पर रविवार को पायल क्षेत्र के गांव दाऊ माजरा के परिवार व गांव के लोगों ने समाजसेवी गुरदीप सिंह काली व अन्य संगठन जैसे बाजीगर वंजारा संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष बलविंदर सिंह अलीपुर, डॉ. अंबेडकर दल के अध्यक्ष बंसी लाल प्रेमी, डॉ. अंबेडकर नवयुक्त दल पंजाब के अध्यक्ष गुरदीप सिंह काली, जोरा सिंह चीमा, हरचंद सिंह जखवाली, गुरचरण सिंह पहलवान, गीता रानी संजू जस्सर अमृत भारती और बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की अगुवाई में शनिवार की सुबह कौंसिल खन्ना से रोष मार्च निकाला। इसके बाद एसएसपी खन्ना के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया, डीएसपी प्रितपाल सिंह संधू धरने पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर पुलिस अधिकारियों ने कोई गलती की है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
जिक्र योग है कि कुछ दिन पहले गांव दाऊ माजरा के दलित समाज के परिवार के युवक लाली व महिलाओं के साथ पुलिस ने बिना वजह मारपीट की और युवक लाली को थाने ले गई। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। यह सब बातें पायल के समाजसेवी गुरदीप सिंह काली ने कही जो पायल विधानसभा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है। काली ने बताया कि परिवार के लोग मेरे पास आए उन्होंने कहा हमारा बेटा ना तो कोई नशा करता है ना ही कोई गलत काम वह तो मोबाइल की दुकान चलाता है तो पुलिस ने बिना वजह घर में घुसकर हमारे साथ मारपीट कर हमारे लड़के को थाने लेजाकर नशे का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि यह मामला 21 तारीख का है, पुलिस के उच्च अधिकारी हमें आश्वासन दिया था कि आरोपी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, परन्तु 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद आज शनिवार की सुबह मजबूरन हमें एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
कीली ने आगे कहा कि अगर तीन दिन के अंदर खन्ना पुलिस ने अपने पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की 24 तारीख को एक बड़ा आंदोलन कर हम सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी जिम्मेदार खन्ना पुलिस होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।