फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Three members of same family killed in Mumbai road accident, cremated in native village

Jalore News: मुंबई सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 04 Feb 2026 01:49 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 01:49 PM IST
सार

मुंबई गोल्ड का काम कर रहे मोडगुणा गांव के व्यापाारी, उनकी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार शाम पैतृक गांव में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Jalore News: Three members of same family killed in Mumbai road accident, cremated in native village
गोल्ड व्यापारी समेत पत्नी और बेटी की मुंबई में मौत

विस्तार

जिले के सायला थाना क्षेत्र के मोडगुणा गांव निवासी गोल्ड व्यापारी जैसाराम चौधरी, उनकी पत्नी और एक बेटी की मुंबई में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मंगलवार शाम तीनों के शव जालौर पहुंचे, जहां पैतृक गांव मोडगुणा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


रिश्तेदार भूराराम चौधरी ने बताया कि मोडगुणा निवासी जैसाराम पुत्र हरजी आरडी चौधरी पिछले 15 से 20 वर्षों से मुंबई में गोल्ड का व्यापार कर रहे थे। भाईंदर इलाके में उनका ज्वेलरी शोरूम है और पास ही उनका मकान भी स्थित है।
विज्ञापन


सोमवार को जैसाराम अपने परिवार के साथ पत्नी अणसी देवी, बेटियां पूजा और सीमा तथा बेटे नरेश के साथ तुमकेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय मुंबई के कल्याण के पास हारी क्षेत्र में सामने से आ रहे एक ओवरटेक कर रहे ट्रक ने उनकी थार कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार जैसाराम, उनकी पत्नी अणसी देवी और बेटी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा नरेश और बेटी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मुंबई के अस्पताल में इलाज जारी है।


हादसे के बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर जालौर के लिए रवाना किया गया। मंगलवार शाम शव गांव पहुंचे तो पूरे मोडगुणा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में शाम करीब छह बजे अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed