Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, fire brigade employees raised slogans against Minister Rao Narbir Singh and burned his effigy.
{"_id":"698800d0244c087d7200002d","slug":"video-in-hisar-fire-brigade-employees-raised-slogans-against-minister-rao-narbir-singh-and-burned-his-effigy-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मंत्री राव नरबीर सिंह के खिलाफ की नारेबाजी, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मंत्री राव नरबीर सिंह के खिलाफ की नारेबाजी, पुतला फूंका
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने प्रदेश के वन - पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव देवेंद्र लौहान ने कहा कि मंत्री राव नरबीर सिंह ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को लेकर बेहद गलत बयान दिया है। मंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने विरोध मार्च निकालने के बाद मंत्री का पुतला भी फूंका।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान जयवीर मोर ने कहा कि कर्मचारियों ने कहा कि फायर ब्रिगेड कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगाें की जान-माल को बचाने का काम करते हैं। किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को इस तरह से अपमान जनक बयान नहीं देना चाहिए।
फायर ब्रिगेड के कच्चे कर्मचारियों का पिछले पांच साल में एक रूपया भी वेतन नहीं बढ़ाया गया। कर्मचारियाें की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनकी किसी स्तर पर सुनवाई नहीं की जा रही। कर्मचारियों से उनकी जीवन भर की सेवा के बाद उनको पेंशन देने पर से भी सरकार पीछा छुड़ा रही है। एक दिन के लिए भी सांसद- विधायक चुने जाने पर जीवन भर पेंशन दी जाती है। कोई व्यक्ति पांच बार चुना गया तो पांच बार पेंशन ले रहा है।उन्होंने कहा कि खाली पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। फायर ब्रिगेड के खाली पड़े हजारों पदों पर नियुक्ति की जाए।
पिछले दिनों प्रदेश के वन एवं पर्यटन मंत्री राव नरबीर सिंह ने बयान दिया था कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में हवा नहीं होती। कभी ड्राइवर नहीं होता। यह कर्मचारी खाली बैठे ताश खेलते रहते हैं। इस बयान को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों में रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।