{"_id":"698811b4f9070044a008fe22","slug":"video-rice-mill-owners-in-phagwara-protest-at-fci-warehouse-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के राइस मिल मालिकों ने एफसीआई गोदाम में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के राइस मिल मालिकों ने एफसीआई गोदाम में किया विरोध प्रदर्शन
फगवाड़ा के एफसीआई गोदाम में सुल्तानपुर से आने वाले धान के ट्रकों का फगवाड़ा के राईस मिल मालिकों और मजदूरों ने विरोध किया है। शनिवार को राईस मिल मालिकों और मजदूरों ने फगवाड़ा के एफसीआई गोदाम में नारेबाजी करते हुए सुल्तानपुर से आए हुए ट्रक उतरने नहीं दिए। इस अवसर पर प्रधान प्रभात दुआ, अमित व अन्य मालिकों ने बताया कि इस गोदाम की कैपेसिटी 900 ट्रक की है जबकि फगवाड़ा में 4000 ट्रक माल है। पहले ही जगह की कमी है फिर सुल्तानपुर के ट्रकों को कैसे अनुमति मिली, यह समझ से बाहर है। उन्होंने डीएम पर रिश्वत लेकर यह अनुमति देने का आरोप लगाया और स्पष्ट कर दिया कि फगवाड़ा से बाहर का सामान यहां उतरने नहीं दिया जाएगा और यदि उनके साथ किसी तरह का धक्का हुआ तो धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को नए डीएम से बात कर मामले को हल करने की मांग की जाएगी। यदि कोई हल नहीं निकला तो चंडीगढ़ में जाकर उच्च अधिकारियों को इस धांधली की जानकारी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।