Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, they performed the Raas Leela of Radha and Krishna and also organized a city tour for Rama and Lakshmana.
{"_id":"698800c94c6d1c3d9d0c2de1","slug":"video-in-hisar-they-performed-the-raas-leela-of-radha-and-krishna-and-also-organized-a-city-tour-for-rama-and-lakshmana-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में राधा-कृष्ण का रास करा राम-लक्ष्मण का नगर दर्शन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में राधा-कृष्ण का रास करा राम-लक्ष्मण का नगर दर्शन कराया
वृंदावन के 30 कलाकारों ने अग्रसेन भवन में रासलीला की मोहक प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण के रास दर्शन के बाद श्रीरामचरितमानस से नगर दर्शन पुष्प वाटिका प्रसंग की प्रस्तुति दी गई।
श्रीनिकुंज बिहारी रासलीला मंडल, वृंदावन के निर्देशक कुंजबिहारी शर्मा (भैय्या) ने कहा कि रामचरितमानस पूजनीय ग्रंथ है। राम को प्रत्येक भारत वासी भगवान के रूप में पूजते हैं जबकि रावण परम विद्वान होने पर भी असुर माना जाता है। इसलिए राम चरित्र अनुकरणीय है।
मुनि विश्वामित्र की आज्ञा से राम-लक्ष्मण नगर दर्शन के लिए जाते हैं, जहां जनकपुर के बालक वृंद जनकपुर की शोभा का वर्णन करते हैं। दोनों भाईयों पर पुष्प से वर्षा की जाती है। गुरुदेव की आज्ञा पाकर दोनों भाई फूल लेने के लिए पुष्प वाटिका जाते हैं।
वहां माली से बड़ा मधुर संवाद होता है और राम की जानकी से पहली मुलाकात होती है। रासलीला में राम की भूमिका अनुज शर्मा और जानकी की भूमिका लोकेश शर्मा ने निभाई। राजेंद्र शर्मा माली और भरतलाल शर्मा जनक के वेश में मंचासीन रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।