Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, चरण सिंह अमीर बोले- सेना को कमजोर कर रही योजना; पूर्व सेना को उपाधि दी गई
{"_id":"6afaf0a6d633c76e070a486e","slug":"video-aganavara-yajana-btha-karana-ka-maga-caranae-saha-amara-bl-sana-ka-kamajara-kara-raha-yajana-parava-sana-ka-upathha-tha-gaii-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, चरण सिंह मलिक बोले- सेना को कमजोर कर रही योजना; पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, चरण सिंह मलिक बोले- सेना को कमजोर कर रही योजना; पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर हिसार। पूर्व सैनिकों के संगठन हरियाणा वेटरन आर्गेनाइजेशन ने दीपोत्सव महोत्सव पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। हरियाणा वेटरन आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष चरण सिंह मलिक, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार की टीम ने पूर्व सैनिकों को मंच पर सम्मानित किया। सातरोड़ स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सेना भर्ती को लेकर भी मंथन किया। पूर्व सैनिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। प्रदेशाध्यक्ष चरण सिंह मलिक ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए संगठन पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के साथ खड़ा है। हमारे पूर्व सैनिकों को छोटे छोटे काम के लिए भी लाइनों में लगना पड़ता है। दफ्तरों में जाकर चक्कर लगाने पड़ते हैं। इन सभी के समाधान के लिए संगठन सहयोग करेगा। शहीद हुए सैनिकों के नाम पर प्रदेश भर में राजकीय स्कूलों का नामांकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना सेना को कमजोर कर रही है। इस योजना को पूरी तरह से बंद करना चाहिए। सैनिकों की स्थाई भर्ती की जानी चाहिए। भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने का काम करना चाहिए। कच्ची नौकरी को लेकर सैनिकों के मन में सेना के प्रति सम्मान में कमी आएगी। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान संगठन के जरिए बेहतर तरीके से हो सकता है। सैनिकों के परिवाराें को एकजुट रहना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक कैप्टन रघबीर बराला, डीएस नेहरा, सूबेदार मेजर कृष्ण बगला, मेजर सतबीर कौशिक,पूर्व सैनिक जिले सिंह, सूबेदार तिलकराज, हवलदार राजबीर, प्रताप सिंह, सज्जन कुमार, दिलबाग, हवा सिंह, मनोज कुमार, अनूप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।