{"_id":"6afaf02c6ec48c5d04099197","slug":"video-hasa-ma-salyashana-kapa-ma-palta-30-emaoya-athhakaraya-na-salyashana-ka-narathasha-thae-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में समाधान शिविर में पहुंची 30 शिकायतें, अधिकारियों ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में समाधान शिविर में पहुंची 30 शिकायतें, अधिकारियों ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश
हांसी। लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के उद्देश्य से हांसी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें पहुंचीं। इनमें फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, बिजली की समस्या, जमीन इंतकाल सहित अन्य समस्याएं शामिल रहीं। शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।
समाधान शिविर में गांव ढाणा कलां से पहुंचे बाली नामक ग्रामीण ने बताया फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने को लेकर वह कई बार चक्कर लगा चुका है। आय संबंधी दिक्कत के चलते उसके कई जरूरी काम रुके हुए हैं। पिछले दो-तीन बार से वह समाधान की उम्मीद लेकर पहुंच रहा है। उसने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
वहीं सीटीएम हिमांशु चौहान ने बताया कि आज समाधान शिविर में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई और जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशानी न हो और उसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।