फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Policing set to be further strengthened... Udham Singh Nagar gets 29 new ASIs.

Udham Singh Nagar News: पुलिसिंग होगी और मजबूत....ऊधमसिंह नगर को मिले 29 नए एएसआई

Sat, 15 Aug 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Policing set to be further strengthened... Udham Singh Nagar gets 29 new ASIs.
रुद्रपुर। पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति स्थानांतरण सूची के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस को 29 नए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) मिले हैं। पदोन्नति के बाद जिले में पुलिस बल को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सूची के अनुसार जिले में पहले से तैनात 11 मुख्य आरक्षकों को पदोन्नति के बाद ऊधमसिंह नगर में ही यथावत रखा गया है। इनमें रघुवर सिंह, भगवान राम, संतोष कुमार, हेम चंद्र आर्य, भगत सिंह पांगती, जगदीश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश राम, बलराम सिंह, जगदीश राम और चंचल सिंह शामिल हैं। वहीं नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत समेत विभिन्न जिलों से 18 पदोन्नत पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित कर ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। इनमें लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र सनवाल, चैत सिंह बोनाल, फिरोज खान, राम सिंह, खेम सिंह मनराल, महिमन कुमार, दिवाकर वर्मा, कैलाश चंद्र, दीप चंद्र सिंह, भगत राम, संजय कुमार, लक्ष्मण सिंह नेगी, दीपक सिंह खनका, प्रदीप सिंह, महेंद्र सिंह अधिकारी और दीपक लेखक समेत अन्य शामिल हैं। पदोन्नति के बाद जिले में तैनात 18 पुलिस कर्मियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed