{"_id":"6add02b199ba202596013ef9","slug":"post-mortem-facility-to-become-operational-in-bazpur-within-three-months-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-150643-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर में तीन माह में शुरू होगा पोस्टमार्टम हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर में तीन माह में शुरू होगा पोस्टमार्टम हाउस
Sun, 25 Oct 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। चिकित्सा निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. केके अग्रवाल ने शनिवार को उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने अस्पताल में तीन माह के भीतर पोस्टमार्टम का संचालन करने का आश्वासन दिया।
शनिवार को अस्पताल पहुंचे निदेशक डॉ. अग्रवाल ने अस्पताल में सफाई का जायजा लिया। चिकित्सकों और कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चिकित्सकों को बाहर से दवाइयां नहीं लिखने को कहा। उन्हाेंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के संचालन के लिए पर्यावरण मित्र की तैनाती, प्रशिक्षण और सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें तीन माह का समय लगेगा। अस्पताल में सप्ताह में एक दिन नेत्र सर्जन और जनरल सर्जन की उपलब्धता करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था से पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने आंधी-बारिश में क्षतिग्रस्त टिनशेड को ठीक कराने के लिए सीएमएस डॉ. विनय यादव को निर्देश दिए। वहां डॉ. भावना, मोहम्मद तैयब, डॉ. आकांक्षा, डॉ. पारूल, डॉ. विपिन आदि मौजूद रहे।