{"_id":"6aaaf6fb6a37c86da90d0f87","slug":"registration-for-the-bharat-intellectual-examination-has-begun-at-khatima-degree-college-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115769-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा डिग्री कॉलेज में भारत बौद्धिक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा डिग्री कॉलेज में भारत बौद्धिक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
Thu, 17 Sep 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति एवं बौद्धिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से भारत बौद्धिक परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए गणित विभाग के डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार को कॉलेज का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि भारत बौद्धिक परीक्षा-2026 का आयोजन 21 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है। इसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है और परीक्षा शुल्क 100 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित किया गया है। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू माध्यम में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1,00,000 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए दो विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये व तृतीय स्थान के लिए चार विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।