{"_id":"6ab42f10bcb5689d6e0f4bd2","slug":"student-union-election-bugle-sounded-notification-issued-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-149231-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी
Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद भी कॉलेज गेट पर संभावित दावेदारों की चुनाव सामग्री लगी हुई है।
बुधवार को छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. राखी डिमरी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव 2026-27 चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित), सचिव, संयुक्त सचिव (छात्रा आरक्षित), कोषाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित), विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक सचिव और कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के तीन पदों पर चुनाव होगा।
डॉ. राखी ने बताया कि सुबह 10 बजे अधिसूचना जारी कर आचार संहिता लागू कर दी गई है। 24 सितंबर को 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, 25 को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 26 सितंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। 28 सितंबर को आम सभा और 29 सितंबर को मतदान, मतगणना, परिणाम और शपथ ग्रहण होगी।
विज्ञापन
--
कॉलेज में बाहरी युवकों का बेरोकटोक प्रवेश
कॉलेज गेट चुनाव प्रचार सामग्री से पटा हुआ है। छात्रों के साथ बाहरी युवक भी बेरोकटोक प्रवेश करते रहे। अनुशास्ता मंडल सदस्य नजर नहीं आए। कॉलेज में संभावित दावेदार टोली बनाकर चुनाव प्रचार करते रहे। ऐसे में कॉलेज का माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।