{"_id":"6ab42f4bc29113ce310e5ce1","slug":"rudrapur-police-lines-reach-semi-finals-after-defeating-moradabad-rudrapur-news-c-8-1-hld1026-839114-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुरादाबाद को हराकर रुद्रपुर पुलिस लाइन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुरादाबाद को हराकर रुद्रपुर पुलिस लाइन सेमीफाइनल में
Thu, 24 Sep 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। टैगोर ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता के क्वाटर्र फाइनल में रुद्रपुर पुलिस लाइन ने मुरादाबाद को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रुद्रपुर के गौरव को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
टैगोर नगर में आयोजित प्रतियोगिता के पहले नॉक आउट में पुलिस लाइन के गौरव ने मुरादाबाद के डिफेंस के खिलाड़ियों को चकमा देते हुए पहले दो मिनट में ही गोेल कर टीम को आगे कर दिया। मध्यांतर से एक मिनट पहले शेर सिंह बोरा से मिले पास को अशोक सिंह ने गोल में तब्दील कर पुलिस लाइन की बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे हाफ में मुरादाबाद के मोरिस, अनस, यश और सचिन ने जवाबी हमला किया लेकिन गोल नहीं कर सके। लेकिन सफलता नहीं मिली। खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले पुलिस लाइन के सूरज बडोला ने तीसरा गोल दागा।
इससे पहले भाजपा नेता मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार और राघव सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। वहां कोतवाल सुंदरम शर्मा, जगदीश तिवारी, रबीन ख़ान, अशोक मंडल, सुनील सरकार, सुबीर सरकार, रिपुसूदन मंडल, सुजीत सरकार, सुमित विश्वास आदि थे।