{"_id":"6a8f3f9681eea355240b3fc6","slug":"swine-flu-alert-rapid-response-teams-deployed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146245-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्वाइन फ्लू का अलर्ट, रैपिड टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्वाइन फ्लू का अलर्ट, रैपिड टीमें तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। रैपिड टीमों की तैनाती कर उन्हें सतर्क कर दिया गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के संभावित मामलों की पहचान के लिए अपनी निगरानी बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने को कहा गया है। फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। रैपिड रिस्पांस टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी। विभाग ने पर्याप्त मात्रा में दवाएं और जांच किट उपलब्ध कराने का दावा किया है। जिले के सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मियों को स्वाइल फ्लू से उपचार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। विभाग की ओर से जागरूकता अभियान शुरू कर लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने की सलाह दी जा रही है। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोने के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की भी सलाह दी गई है।