फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The couple died due to a ruptured liver and a skull fracture.

Udham Singh Nagar News: लिवर फटने और सिर की हड्डी टूटने से हुई थी दंपति की मौत

Sat, 15 Aug 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The couple died due to a ruptured liver and a skull fracture.
रुद्रपुर। रिंग रोड पर पारले चौक के पास हुए सड़क हादसे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। दंपती की मौत लिवर फटने व सिर की हड्डी टूटने के कारण हुई थी।
विज्ञापन

धर्मपुर निवासी संतोष यादव (48) और उनकी पत्नी सुनीता यादव (40) पिछले 15 साल से रुद्रपुर में ही रह रहे थे। संतोष सिडकुल स्थित नेस्ले कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में तैनात थे। सोमवार देर शाम दोनों पति-पत्नी दानपुर से धर्मपुर की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें आखिरी बार रिंग रोड के पारले चौक के पास टहलते हुए देखा था। इसके बाद करीब 8:30 बजे एक ग्रामीण की नजर सड़क किनारे पड़े दोनों पर पड़ी। पास जाकर देखा तो दोनों गंभीर हालत में थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी कर चुकी है। वहीं, दोनों की सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दर्दनाक तस्वीर पेश कर दी है। डॉक्टर के मुताबिक, हादसे में संतोष यादव के पैर की हड्डियां टूट गई थीं। उनके सिर में गंभीर चोट के साथ लिवर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आने से उनकी हालत मौके पर ही बेहद नाजुक हो गई थी। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता यादव के सिर में गंभीर चोट लगी थी और हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। दोनों को लगी चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed