फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft incident in Subedar house in kashipur

काशीपुर: सूबेदार के घर में चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 10 Sep 2026 10:49 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 10 Sep 2026 10:49 AM IST
सार

काशीपुर के कुण्डेश्वरी स्थित आदर्श नगर में सेना के सूबेदार शिवराज सिंह नेगी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूबेदार वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात हैं, और उनके बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बाहर रहते हैं। 

विज्ञापन
Theft incident in Subedar house in kashipur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के कुण्डेश्वरी स्थित आदर्श नगर में चोरों ने सेना के एक सूबेदार के घर को निशाना बनाते हुए जमकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आदर्श नगर निवासी सूबेदार शिवराज सिंह नेगी वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात हैं। उनके बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बाहर रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने मकान का आधा हिस्सा किराए पर दे रखा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 8 सितंबर की रात किराएदार ड्यूटी पर चले गए और मकान खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी सहित पूरे घर को खंगाल दिया। इतना ही नहीं चोर बाथरूम और किचन में लगी टोटियां तक उखाड़ ले गए। घर से कितना कीमती सामान चोरी हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि मकान मालिक बाहर तैनात हैं।
विज्ञापन


चोरों ने उसी लाइन में खाली पड़े गुरदयाल सिंह के घर में भी सेंधमारी करने की कोशिश की, लेकिन दो ताले लगे होने के कारण एक ताला तोड़ने के बाद चोर वहां से भाग गए।घटना के संबंध में कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed