फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three-year-old boy dies after drowning in a rainy canal in rudrapur

रुद्रपुर: तीन साल के मासूम की बरसाती नहर में डूबने से मौत, बारिश के दौरान फिसला पैर; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Aug 2026 11:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 20 Aug 2026 11:42 PM IST
सार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के पास बह रही बरसाती नहर में पैर फिसलने से एक तीन वर्षीय मासूम बच्चा जा गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने बच्चे की खोजबीन शुरू की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Three-year-old boy dies after drowning in a rainy canal in rudrapur
बरसाती नहर में डूबा तीन साल का मासूम, मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के पास बह रही बरसाती नहर की ओर गया तीन वर्षीय मासूम पैर फिसलने से नहर में जा गिरा। बच्चे के पानी में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने शोर मचाते हुए उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

बिगवाड़ा भट्ठा निवासी हीरा का तीन वर्षीय बेटा चरण बुधवार शाम बारिश के दौरान घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान वह बरसाती नहर की तरफ चला गया। बताया जा रहा है कि अचानक पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा। बच्चे को गिरता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और बचाव के लिए दौड़ पड़े। आसपास के लोग भी बच्चे की तलाश में जुट गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पानी में काफी देर तक तलाश की।

विज्ञापन

कुछ देर बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान बरसाती नहर में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया था। आसपास के लोगों ने बरसात के दौरान खुले नालों और बरसाती नहरों के किनारे सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed