फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Through its 'Save the Vote' campaign, the Congress will take public issues to every village.

Udham Singh Nagar News: वोट बचाओ अभियान से गांव-गांव तक जनमुद्दे पहुंचाएगी कांग्रेस

Fri, 23 Oct 2026 03:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Oct 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
Through its 'Save the Vote' campaign, the Congress will take public issues to every village.
फोटो सहित
विज्ञापन

कार्यक्रम में अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे उठाए
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरोला। कांग्रेस ने वोट बचाओ अभियान के तहत भाजपा सरकारों के खिलाफ जनमुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करने और उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यहां आयोजित कार्यक्रम में अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों पर वादाखिलाफी और जनहित की अनदेखी के आरोप लगाए गए।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए लेकिन 15 लाख रुपये देने, प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए। अभियान के पर्यवेक्षक अमित सिहाग ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। विधानसभा प्रभारी नीरज त्यागी और सह प्रभारी मनीषा राणा ने भी जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी, कवींद्र असवाल, धीरेंद्र नेगी, रेखा जोशी, सचिन कुमार, जगवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed