{"_id":"6ab63539017333caca092e59","slug":"two-youths-arrested-for-making-fake-caste-and-residence-certificates-in-gadarpur-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर: फर्जी जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन सख्त, दो युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर: फर्जी जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन सख्त, दो युवक पकड़े गए
Fri, 25 Sep 2026 02:18 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:18 PM IST
सार
गदरपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी की सक्रियता से यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
गदरपुर में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में दो युवक पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गदरपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी की सक्रियता से दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। गदरपुर क्षेत्र के दो युवक लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर तहसीलदार ने दस्तावेजों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में कई प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद दोनों युवकों से तहसील परिसर में करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई।पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने के बाद एसडीएम के निर्देश पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनके पास से दस से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र बरामद होने की आशंका है, जिनकी जांच की जा रही है। कुछ प्रमाण पत्रों पर तहसील की सील और फर्जी हस्ताक्षर भी मिले हैं। घटना के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन