{"_id":"6a7977e08becfb2957076628","slug":"valmiki-community-protests-demanding-arrest-of-accused-in-the-rod-attack-case-on-kashipur-flyover-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर फ्लाईओवर पर रॉड हमला: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर फ्लाईओवर पर रॉड हमला: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, धरना दिया
Mon, 10 Aug 2026 12:34 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:34 PM IST
सार
काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो युवकों पर रॉड से हमला करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
काशीपुर फ्लाईओवर पर रॉड हमला मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वाल्मीकि समाज का धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो युवकों पर रॉड से हमला करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोगों का आक्रोश बढ़ गया। रुद्रपुर के साथ ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोग नगर निगम परिसर में एकजुट हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि और उसके दोस्त जतिन पर हमले के आरोप में पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ, उसके भाई सन्नी समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते स्कूटी में टक्कर मारने के बाद दोनों युवकों पर रॉड से हमला किया गया। घटना में दोनों घायल हुए थे।
विज्ञापन
धरने में शामिल लोगों ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में रोष है। उन्होंने पुलिस से नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक समाज के लोग एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।