{"_id":"6ae396b0e73085567100e728","slug":"vehicles-speeding-unchecked-on-the-roads-the-public-is-troubled-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-150856-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे वाहन, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे वाहन, आमजन परेशान
Fri, 30 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के बन्नाखेड़ा, इटव्वा, गोबरा, जगतपुर और कोसी कांटा मार्ग पर वाहन वाहन चालक यातायात के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार इन मार्गों पर खनन सामग्री सहित अन्य सामान ढुलाई करने वाले वाहन तेज गति से दौड़ रहे है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर चालक वाहनों को गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं। खनन सामग्री भरे वाहन चलाने वाले कई चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं होता है। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। छोई मार्ग पर लोनिवि का संकेतक बोर्ड तक टूटा पड़ा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर चलानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद