{"_id":"6a4a52af2d1b5be6e6041f60","slug":"9-in-1-vaccination-drive-launched-for-stray-dogs-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120932-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लावारिस कुत्तों के लिए शुरू हुआ 9 इन 1 वैक्सीनेशन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लावारिस कुत्तों के लिए शुरू हुआ 9 इन 1 वैक्सीनेशन अभियान
Sun, 05 Jul 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए की गई है पहल
उत्तरकाशी। जिले में हाल के दिनों में लावारिस कुत्तों के व्यवहार में बदलाव की घटनाओं के बीच लहित एनिमल वेलफेयर ग्रुप ने विशेष 9-इन-1 वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लावारिस कुत्तों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए लावारिस कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
ग्रुप पिछले दो वर्षों से निरंतर एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चला रहा है। समूह के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष वर्ल्डवाइड वेटरिनरी सर्विस के सहयोग से करीब 500 निराश्रित श्वानों का एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया था। इस वर्ष भी संस्था के सहयोग से 500 एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। कई समाजसेवियों और पशुप्रेमियों ने 9-इन-1 वैक्सीन प्रायोजित कर अभियान को समर्थन दिया है।
समूह का कहना है कि निराश्रित पशुओं के स्वास्थ्य की अनदेखी सीधे जनस्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। ऐसे में समय पर टीकाकरण से न केवल पशुओं को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सकेगा, बल्कि आम लोगों के लिए भी सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित होगा। अभियान में पशुपालन विभाग के विद्या प्रकाश और स्मृति थपलियाल ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। वहीं रेडक्रॉस चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने भी अभियान को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
ग्रुप के सदस्यों ने इसे पशु कल्याण और जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। इस अवसर पर सदस्य आशुतोष नौटियाल, खुशी नौटियाल, पंकज राणा, सलोनी पंवार, रिया गुसाईं, आरती पंवार, अंजली पंवार, रौनक रमोला, आयुष राणा, ईशा पंवार मौजूद रहे।