सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Compensation should be given for the damage caused to apple trees

Uttarkashi News: सेब के पेड़ों को हुए नुकसान का दिया जाए मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 20 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Compensation should be given for the damage caused to apple trees
विज्ञापन
सट्टा गांव में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने उठाई मांग
Trending Videos

उत्तरकाशी। मोरी के दूरस्थ गांव दोणी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। ग्रामीणों ने मसरी पीएमजीएसवाई सड़क मार्ग से मलबा आने के कारण सेब के पेड़ों को हुए नुकसान पर मुआवजा देने की मांग रखी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिकर संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
वहीं ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने सट्टा गांव में आधार कार्ड, राशन कार्ड और केवाईसी संबंधी कार्यों के लिए 26, 27 और 28 फरवरी को तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित करने की घोषणा की। शुक्रवार को दोणी गांव में क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति और डीएम प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 67 शिकायतें दर्ज हुई। लोगों ने भीतरी, खन्यासणी एवं सेवा बरी गांवों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की। उन्होंने बताया कि मसरी में 49 और बरी में 40 छात्र होने के बावजूद शिक्षक तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी को एक मार्च तक शिक्षकविहीन विद्यालयों में तैनाती सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पशुचारा लाने के लिए सिलान नामे तोक में लकड़ी का पुल निर्माण की मांग रखी। मसरी एवं खन्यासणी में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया गया जिस पर विधायक ने जिलाधिकारी से जांच कराने का अनुरोध किया। दोणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी उठी। डीएम ने कहा कि पीएचसी का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। सेवा गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग और सेवा, बरी गांव से हिमाचल प्रदेश के डोडरा क्वार तक सड़क मार्ग निर्माण की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed