सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Granary in Sainj village and a house in Doni village burnt

Uttarkashi News: सैंज गांव में अन्न भंडार व दोणी गांव में एक मकान जला

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 05 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Granary in Sainj village and a house in Doni village burnt
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। भटवाड़ी तहसील के ग्राम सैंज में बीते मंगलवार देर रात एक कुठार (अन्न भंडार) में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह कुठार भागवत सिंह पंवार का था जिसमें रखा पूरा सामान जल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समय के लिए पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई थी। हालांकि तब तक ग्रामीणों ने आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था।
Trending Videos

अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। उधर, मोरी क्षेत्र की फतेपर्वत पट्टी के दौणी गांव के कुनोली तोक में होली के दिन देर शाम भीषण आग से एक आवासीय भवन जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलते ही मोरी से राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग इतनी विकराल थी कि काफी प्रयासों के बावजूद घर में रखा राशन, कपड़े, नकदी सहित अन्य सामान नहीं बचाया जा सका। घटना के समय गांव के लोग होली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि जले हुए भवन में देवीराम और प्रदीप प्रसाद दो भाइयों के परिवार निवास करते थे। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवारों को तत्काल अहेतुक सहायता प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed