{"_id":"69b55810bc36cb364f01dd8b","slug":"lecture-held-on-the-rights-of-persons-with-disabilities-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118606-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: दिव्यांगजनों के अधिकारों पर हुआ व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: दिव्यांगजनों के अधिकारों पर हुआ व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में शनिवार को समाज में विकलांग व्यक्तियों के अधिकार एवं सशक्तिकरण विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दृष्टि बाधित संस्थान सेक्टर–26 चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त प्राचार्य जगन्नाथ सिंह जयाड़ा ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता, समानता और सहयोग की भावना विकसित करने की प्रेरणा मिली। प्राचार्य प्रो. डॉ. एके तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर डॉ. यमुना प्रसाद रतूड़ी, डॉ. विशंबर जोशी, डॉ. दीपक सिंह, भूपाल सिंह कार्की, कृष्ण देव रतूड़ी, विनोद कुमार, रमेश चन्द्र रडवाल, बबीता भट्ट, डॉ. बबीता बन्तवाण, डॉ. वैशाली सिंह आदि थे। संवाद
Trending Videos